,

Rajasthan NCR Air Pollution नियंत्रण को लेकर सरकार सख्त, 31 अक्टूबर तक पूरी होंगी तैयारियां

Rajasthan NCR Air Pollution Control

रिपोर्ट- सुमन

Rajasthan Air Pollution : जयपुर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर राजस्थान सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने प्रदूषण प्रबंधन उपायों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने दीपावली और आगामी शीतकाल को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां 31 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए।

Rajasthan NCR Air Pollution : प्रदूषणकारी वाहनों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से प्रदूषण नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।

Rajasthan NCR Air Pollution : पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन के निर्देश

बैठक में सभी पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और परिवहन क्षेत्र से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम करना है।

Rajasthan NCR Air Pollution : सड़क पुनर्विकास के काम 31 अक्टूबर तक पूरे करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने सड़क पुनर्विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क पुनर्विकास के सभी जरूरी कार्य 31 अक्टूबर तक पूरे किए जाएं, ताकि दीपावली और सर्दियों के दौरान प्रदूषण नियंत्रण संबंधी उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जा सकें।

राज्य सरकार का फोकस आगामी दीपावली और शीतकाल के दौरान एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों पर नियंत्रण रखने और संबंधित विभागों की तैयारियों को समय पर पूरा करने पर है।

ये भी जानिए : Weather Alert Today : दिल्ली समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…