अनजान कॉलर ने पूर्व सांसद को किया ठगने का प्रयास, सायबर पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पिछले दिनों मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के बेटे के साथ सायबर ठगों ने 2.8 करोड़ रूपए ठग लिए थे। अभी यह मामला
शांत ही नहीं हुआ फिर से इसी तरह का मामला सामने आया। इस बार ठगों ने प्रयागराज की पूर्व सांसद को ठगने का प्रयास किया। लेकिन पूर्व सांसद की समझदारी काम आ गई और वह ठगने से बच गई। फिलहाल पूर्व सांसद ने सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ठगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ठगों ने व्हॉट्सएप पर की बात
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के निजी व्हॉट्सएप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया और कहा कि तुम्हारा लड़का यूएसए में रहता है। रीता ने हां में जबाव दिया तो कॉलर ने कहा कि आपके बेटे को कुछ अपराधियों के साथ पकड़ा है। इस पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि क्या बकवास है, मेरा बेटा मेरे सामने है। रीता ने कॉलर से कहा कि इस तरह के स्कैम में अच्छी तरह जानती हूूं, जिस पर ठग ने फोन काट दिया।

पुलिस कर रही ठग की तलाश
पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी की शिकायत पर सायबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ यह भी पता लगाया जा रहा
कि ठगों को पूर्व सांसद के बेटे के बारे में जानकारी कैसे मिली। क्योंकि पूर्व सांसद का बेटा मंयक 10 दिन पहले ही यूएसए से लौटकर आया था।