,

Roorkee में UCC के बीच दूसरी शादी की धमकी, पीड़िता बोली- पति ने जिंदगी बना दी नरक

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/roorkee-ucc-case-wife-alleges-2-marriage/

Report by: Salman Malik

Roorke: रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता कायनात फारुकी ने अपने पति बिलाल उर्फ शेंकी पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और दूसरी शादी की तैयारी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Roorke: मारपीट और प्रताड़ना के लगाए आरोप

पीड़िता का कहना है कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें महिला के साथ कथित हिंसा के सबूत दिखाई दे रहे हैं। कायनात ने मीडिया के सामने ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज भी पेश किए हैं।

Roorke: दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

कायनात का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। महिला के मुताबिक, पति व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात महिला की दुल्हन के लिबास वाली तस्वीरें भेजकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता है। पीड़िता को आशंका है कि उसने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है और जल्द निकाह करने की योजना बना रहा है।

Roorke: वायरल ऑडियो में कानून का मजाक उड़ाने का आरोप

Roorke

पीड़िता ने दावा किया है कि एक वायरल ऑडियो में उसका पति खुलेआम दूसरी शादी और लिव-इन रिलेशनशिप की बात कर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी कानून को चुनौती देने जैसे बयान देता है और खुद को किसी कार्रवाई से बेखौफ बताता है।

Roorke: 6 साल की बच्ची के साथ दर-दर भटक रही महिला

इस विवाद के बाद कायनात अपनी 6 साल की बच्ची के साथ मुश्किल हालात में जीवन बिताने को मजबूर है। महिला का कहना है कि उसे घर से निकाल दिया गया और अब वह इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

Roorke: UCC लागू होने के बाद उठे सवाल

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद यह मामला खासा चर्चा में है। पीड़िता ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में UCC लागू है तो उसका पति दूसरी शादी की बात कैसे कर रहा है। उसने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Roorke: पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।

read also: Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति