,

Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/nainital-leopard-captured/

Report by: Bhuvan Singh

Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक बार फिर तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। ग्राम रानीबाग इंद्रानगर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Nainital: ब्लॉक प्रमुख ने वन विभाग को दी सूचना

भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने तेंदुआ फंसने की जानकारी वन विभाग को दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।

Nainital: जंगल ही नहीं, अब घरों तक पहुंच रहे वन्य जीव

हरीश बिष्ट ने बताया कि पहले लोग घास और लकड़ी लेने जंगल जाते थे तो वहां गुलदार के हमलों का खतरा रहता था, लेकिन अब वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों और घरों तक पहुंचने लगे हैं। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बताया।

Nainital: 20 दिनों में तीन गुलदारों का रेस्क्यू

Nainital

वन विभाग ने पिछले 20 दिनों में तीन गुलदारों को रेस्क्यू किया है। लगातार बढ़ रही घटनाओं ने मानव जीवन के लिए खतरा बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही क्षेत्र में डर का माहौल बन जाता है।

Nainital: लोगों से सतर्क रहने की अपील

ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंगल या सुनसान क्षेत्रों में जाते समय लोग सावधानी बरतें और अकेले जाने से बचें। साथ ही वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।

Nainital: हल्द्वानी शहर के पास बढ़ती वन्य जीवों की गतिविधि चिंता का विषय

रानीबाग इंद्रानगर क्षेत्र हल्द्वानी और काठगोदाम के नजदीक स्थित है। शहर के समीप इस तरह वन्य जीवों की बढ़ती मौजूदगी को भविष्य के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

read also: Raisen जेल में महिला कैदी की मौत पर भारी बवाल: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय