,

Roorkee: दूध के पैसे मांगने पर चली गोली, CCTV में कैद हुई घटना

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/roorkee-milk-payment-shooting-case/

Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दूध के बकाया पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गोलीबारी तक पहुंच गया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाली नजुमपुर गांव निवासी मोहत्सिम, जो डेयरी संचालक है, पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गया।

Roorkee: पुराना विवाद बना साजिश की वजह

जानकारी के अनुसार, आरोपी जावेद काफी समय से मोहत्सिम के यहां से दूध ले रहा था और कई महीनों से भुगतान बकाया था। नवंबर 2025 में जब मोहत्सिम ने पैसे की मांग की, तो दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया था, लेकिन आरोप है कि जावेद ने इस बात को दिल में रख लिया और बदला लेने की योजना बनाने लगा।

Roorkee: फार्म पर पहुंचकर की गई फायरिंग

आरोप है कि गुरुवार को पनियाली नजुमपुर स्थित फार्म पर मोहत्सिम को निशाना बनाते हुए एक अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। हालांकि इस हमले में वह सुरक्षित बच गया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Roorkee: CCTV फुटेज से सामने आई साजिश

घटना के बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो बड़ा खुलासा हुआ। फुटेज में संदिग्ध हमलावर आरोपी जावेद के साथ मौके पर पहुंचता दिखाई दिया।
इससे पुलिस को साजिश की आशंका और भी मजबूत हो गई है।

Roorkee: पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Haldwani: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX

Jharkhand में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

Jharkhand: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र