Haldwani: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Deepak Adhikari

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। SOTF टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त छापेमारी करते हुए श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Haldwani: भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक के कब्जे से 20 Buprenorphine IP इंजेक्शन, 113 Tramadol कैप्सूल और 360 Alprazolam टैबलेट बरामद की गईं। ये सभी दवाइयां आमतौर पर नशे के रूप में दुरुपयोग की जाती हैं और इनके अवैध भंडारण और बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध है।

Haldwani: मेडिकल स्टोर सीज, नियमों का उल्लंघन

Haldwani

ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नियम 65 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया और मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार बिना वैध रिकॉर्ड और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के इन दवाइयों का भंडारण और बिक्री गंभीर अपराध है।

Haldwani: स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने भी मेडिकल स्टोर की गतिविधियों पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि यह दुकान पहले भी जांच के दायरे में आ चुकी है और कथित रूप से इसका लाइसेंस निरस्त किया जा चुका था। इसके बावजूद दोबारा लाइसेंस जारी होने को लेकर लोगों में नाराजगी है।

Haldwani: युवाओं में बढ़ रही थी नशे की लत

आसपास के निवासियों का आरोप है कि इस मेडिकल स्टोर से लंबे समय से नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही थी, जिससे क्षेत्र के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही थी। लोगों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

SOTF और औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

read also: JanjatiyaKalyan : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का प्रण, जनजातीय कल्याण, संरक्षण और सशक्तिकरण

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में