ऋषि कपूर के निधन के बाद टूट गई थीं Neetu Kapoor, बोलीं- महीनों नहीं आई नींद, शराब का सहारा लेना पड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/neetu-kapoor-on-rishi-kapoor-death/

Neetu Kapoor इन दिनों अपनी फिल्म Daadi Ki Shaadi के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने पति Rishi Kapoor के निधन के बाद अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की।

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। वह कई महीनों तक सो नहीं पाईं और खुद को संभालने के लिए शराब का सहारा लेने लगी थीं।

Neetu Kapoor: ‘दो-तीन महीने तक नहीं आई नींद’

नीतू कपूर ने Soha Ali Khan के पॉडकास्ट में बताया कि पति के निधन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उन्होंने कहा, “जब उनका निधन हुआ, तो मैं दो-तीन महीने तक ठीक से सो नहीं पाई। मुझे नींद नहीं आती थी और फिर मैंने शराब पीना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे ऐसा हो गया कि बिना शराब पिए नींद ही नहीं आती थी।”

Neetu Kapoor: ‘खुद से नफरत होने लगी थी’

नीतू ने बताया कि वह खुद को उस हालत में देखकर परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि हेल्थ कॉन्शस होने के बावजूद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वह खुद को खोती जा रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बस अपना दिमाग सुन्न करके सो जाना था। लेकिन मुझे खुद से नफरत होने लगी थी। तब मैंने डॉक्टर को फोन कर मदद मांगी।”

Neetu Kapoor: डॉक्टर रोज घर आकर इंजेक्शन लगाते थे

नीतू कपूर ने खुलासा किया कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टर रोज उनके घर आते थे और उन्हें इंजेक्शन लगाते थे। उन्होंने बताया कि करीब 10-11 दिनों तक यह सिलसिला चला। डॉक्टर उनके सोने तक घर पर रुकते थे। बाद में जब उनकी स्थिति में सुधार हुआ, तब उन्होंने इंजेक्शन लेना बंद कर दिया।

Neetu Kapoor: कमरे में जाने से लगता था डर

एक्ट्रेस ने बताया कि पति के निधन के बाद उन्हें अपने ही कमरे में जाने से डर लगता था। उन्होंने कहा कि कमरे में जाते ही अकेलापन और डर महसूस होता था, जिसकी वजह से वह ठीक से सो नहीं पाती थीं।

Neetu Kapoor: फिल्मों में वापसी पर लोगों ने किया ट्रोल

ऋषि कपूर के निधन के बाद जब नीतू कपूर ने फिल्मों में दोबारा काम शुरू किया, तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

Neetu Kapoor

नीतू ने कहा कि लोगों ने उन्हें जज करते हुए कहा कि पति के निधन के तुरंत बाद वह एक्टिंग करने लौट आईं। हालांकि उनके लिए काम करना सिर्फ आत्मविश्वास वापस पाने का जरिया था।

Neetu Kapoor: ‘लोगों को मेरी मजबूरी नहीं पता थी’

नीतू कपूर ने कहा, “मैंने सिर्फ खुद को संभालने और आत्मविश्वास वापस पाने के लिए काम शुरू किया था। लेकिन लोगों ने बिना वजह ताने मारे। उन्हें मेरी मजबूरी नहीं पता थी।” उन्होंने कहा कि उस दौर में ट्रोलिंग और लोगों की टिप्पणियों ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया।

Neetu Kapoor: 2020 में हुआ था ऋषि कपूर का निधन

Rishi Kapoor लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। साल 2018 में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला।

करीब एक साल के इलाज के बाद वह भारत लौट आए थे, लेकिन 29 अप्रैल 2020 को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

read also: West Bengal में पहली बार BJP सरकार, शुभेंदु अधिकारी आज 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और