,

Nasha Mukt Yuva : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प, एक संदेश, एक संकल्प, नशे से दूरी है जरूरी

भोपाल के मैनिट से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में वर्चुअल रूप से शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Nasha Mukt Yuva : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, जागरूक और सक्षम भारत का निर्माण करना है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मैनिट में आयोजित कार्यक्रम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ में वर्चुअल रूप से जुड़कर युवाओं और नागरिकों को नशामुक्त भारत व नशामुक्त मध्यप्रदेश का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ है।यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक कार्यों में लगाने का सशक्त माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और एक मजबूत, आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र की नींव नशामुक्त युवाओं पर टिकी हैं। ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ का संकल्प लेकर मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को नई दिशा देने में जुटी है।

Nasha Mukt Yuva

Nasha Mukt Yuva : मैं संकल्प लेता हूं… मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई।कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।इसलिए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नशा मुक्त युवा सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से देशभर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान आरंभ हो रहा है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों और संस्थानों से 1 करोड़ से अधिक युवा आज एक साथ हैं।

Nasha Mukt Yuva : नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का आधार

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने पूरे महीने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति केवल किसी एक विभाग का काम नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त बनने का लक्ष्य तय किया है और देश इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Nasha Mukt Yuva : ‘नशामुक्त भारत-नशामुक्त मध्यप्रदेश’

•’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संकल्प अभियान।
•मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ।
•युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान।
•मुख्यमंत्री बोले – नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी।

•समाज और परिवार को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की भागीदारी पर जोर।
•शिक्षा, संस्कार और जागरूकता से नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने की अपील।
•प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को जनभागीदारी से मजबूत करने का संदेश।

•स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान।
•लक्ष्य – स्वस्थ युवा, सशक्त समाज और विकसित भारत का निर्माण।
•मुख्यमंत्री ने भोपाल से की राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत।

ये भी जानिए : Chanakya Neeti Character Sanskar : आचार्य चाणक्य के चरित्र, संस्कार और जीवन दर्शन पर आधारित 10 प्रेरक उपदेश

CGPSC Exam Controversy: 2024-25 की परीक्षाओं को लेकर फिर गरमाई सियासत

प्रवीन कुमार की रिपोर्ट.. CGPSC Exam Controversy: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की

Porasa Road Accident: तेज रफ्तार ईको ने बाइक को मारी टक्कर

Porasa Road Accident: मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में बुधवार को

Shajapur GRS Protest: रोजगार सहायकों ने निकाली बाइक रैली

Shajapur GRS Protest: शाजापुर जिले में ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों (GRS) ने

Chhatarpur Bribery Case: बक्सवाहा तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई

Chhatarpur Bribery Case: छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील कार्यालय में सागर लोकायुक्त

Pichhore Illegal Liquor Protest: गूगरी में महिलाओं ने खोला मोर्चा

report by : Mukesh Prajapati Pichhore Illegal Liquor Protest: पिछोर क्षेत्र के

Raisen Mandideep Protest: मंडीदीप थाने में आमने-सामने आए बीजेपी-कांग्रेस नेता

Raisen Mandideep Protest: रायसेन जिले के मंडीदीप में एक मामले को लेकर

BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से दुर्ग में शुरू होगा अभियान

BJP Seva Sankalp Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन

Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी के जन्मदिन से अभियान की शुरुआत

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर

Shahdol Basketball: 70वीं शालेय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Shahdol Basketball: मध्यप्रदेश के शहडोल में 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का

बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल

Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन