,

मनेन्द्रगढ़ ब्रेकिंग: जातिगत जनगणना पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान

Manendragarh Breaking: Leader of Opposition's big statement on caste census

राहुल गांधी को बताया जनगणना की मांग का जननायक

मनेन्द्रगढ़, 1 मई 2025

मोदी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “भारत का हर आदमी जानता है कि राहुल गांधी ही वह नेता हैं जिन्होंने गली-गली, गांव-गांव घूमकर जातिगत जनगणना की मांग की थी।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को यह फैसला राहुल गांधी की मांग के चलते लेना पड़ा। उन्होंने तंज करते हुए कहा, “सरकार ने यह फैसला मजबूरी में लिया हो या शौक से, लेकिन फैसला लेना पड़ा।”

उन्होंने स्पष्ट कहा, “कौन इसकी मांग कर रहा था ये देश जानता है, और कौन इसे रोक रहा था, ये भी सबको पता है।” उनके इस बयान को कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

जातिगत जनगणना का मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का सिलसिला भी तेज़ हो गया है।

आज का राशिफल 2 मई 2025: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…