,

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 23 सितंबर 2025

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 23 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सामने आईं। कहीं हादसों ने चिंता बढ़ाई तो कहीं नवरात्रि की धूम ने माहौल को रोशन किया। रांची में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ, वहीं ठगी और अपराध के मामले भी चर्चा में रहे। यहां पढ़ें झारखंड की 10 बड़ी सुर्खियां एक साथ।

1. जमशेदपुर में दीवार गिरने से बच्चे की मौत

जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसे में टेंपो की टक्कर से दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 8 साल की बच्ची घायल हो गई। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


2. रांची यूनिवर्सिटी में डिग्री वितरण

रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में डिग्री लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। लंबे इंतजार के बाद डिग्री मिलने पर युवाओं में उत्साह और राहत दिखी।


3. लातेहार में करंट से दो भाइयों की मौत

लातेहार जिले में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक बिजली तार पर फंसी सब्जी तोड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी झुलस गया।


3. सुप्रीम कोर्ट में छवि रंजन केस

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी ने अदालत से अतिरिक्त समय मांगा है।


4. सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी

चतरा में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों बिहार के पटना और औरंगाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


5. तीन दोषियों को आजीवन कारावास

रांची की अदालत ने एक मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।


6. हजारीबाग में 80 फीट ऊंचा पंडाल

हजारीबाग में नवरात्रि पर थल सेना भवन की तर्ज पर विशाल पंडाल बनाया गया है। यहां 80 फीट ऊंचे पंडाल में “ऑपरेशन सिंदूर” का प्रदर्शन होगा और विशेष लाइटिंग भी सजाई गई है।


7. रांची में भारी बारिश का यलो अलर्ट

रांची में देर शाम से रात तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल भी भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।


8. बोकारो में कलश यात्रा

बोकारो में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। यह परंपरा पिछले 17 सालों से लगातार निभाई जा रही है।


9. 108 अधिकारी बिना पोस्टिंग के

झारखंड में पुलिस और प्रशासनिक सेवा के 108 अधिकारी पिछले दो महीनों से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। बिना काम के ही उन्हें वेतन दिया जा रहा है।


10. धनबाद में महिला का शव नाले में मिला

धनबाद में 60 वर्षीय महिला का शव नाले से बरामद किया गया। वह रविवार शाम से लापता थी। आशंका है कि नहाते समय फिसलने से उसकी मौत हो गई।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…