झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 26 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 26 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में इन दिनों मौसम से लेकर अपराध और सांस्कृतिक परंपराओं तक कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, वहीं हजारीबाग और पलामू से लेकर गिरिडीह और जमशेदपुर तक अपराध की वारदातें सामने आई हैं। राज्य की 10 अहम खबरें:

1. एक अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड में 1 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही वज्रपात को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

2. हजारीबाग में 40 किलो डोडा बरामद

हजारीबाग में एंबुलेंस से 40 किलो डोडा पकड़ा गया। इसे बिहार ले जाने की तैयारी थी। चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

3. 80 लाख की डकैती का खुलासा

हजारीबाग में 80 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 1.1 किलो सोना व पिस्टल बरामद हुए।

4. सिकिदरी पावर प्लांट से इस साल उत्पादन नहीं

बारिश का पीक सीजन खत्म होने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। इस कारण इस वर्ष सिकिदरी हाइडल पावर प्लांट से बिजली का उत्पादन संभव नहीं होगा।

5. गिरिडीह में नक्सली ठिकाने से हथियार बरामद

गिरिडीह जिले में नक्सलियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। यहां से एसएलआर राइफल, 113 कारतूस और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

6. चतरा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

चतरा में ट्रैक्टर पर चल रही नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ। यहां से 189 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मास्टर माइंड मुन्ना साव फिलहाल फरार है।

7. कोडरमा में दुकान में आग

कोडरमा जिले में कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में डेढ़ लाख नकद समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

8. रामगढ़ में गोलीबारी के आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ जिले में माइनिंग साइट पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल भी बरामद किए।

9. देवघर की अनोखी परंपरा

देवघर के बैद्यनाथ धाम में दशहरे पर रावण दहन नहीं होता। यहां दशानन की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यह परंपरा मंदिर स्थापना से जुड़ी हुई है।

10. जमशेदपुर में डांडिया नाइट में मारपीट

जमशेदपुर में डांडिया नाइट के दौरान विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते तार कंपनी चौक तक पहुंचा, जहां एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर