,

झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव अलका तिवारी और अमेरिकी काउंसलेट जेनरल के बीच हुई अहम बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jharkhand has immense investment potential: An important meeting was held between Chief Secretary Alka Tiwari and US Consul General

रांची, 29 जुलाई 2025 | झारखंड में निवेश और सहयोग की संभावनाओं को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी और अमेरिकी काउंसलेट जेनरल कैली जाइल डियाज के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में खनन, पर्यटन, कृषि, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और श्रम शक्ति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सहयोग और निवेश के अवसर तलाशे गए।

उच्च शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बैठक में कहा कि झारखंड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

  • उन्होंने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और श्रम शक्ति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
  • बताया कि कैसे राज्य सरकार की योजनाओं से स्थानीय श्रम शक्ति को हुनरमंद बनाया जा रहा है।
  • उन्होंने मईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हुआ है तथा पलायन पर रोक लगी है।
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

खनन और उद्योग में बड़े अवसर

खान सचिव राहुल कुमार सिन्हा ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को बताया कि

  • कोयला और अन्य खनिजों के खनन में संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) की बड़ी संभावनाएं हैं।
  • खनन उपकरण कारखानों की स्थापना में भी निवेश की संभावनाएं हैं।
  • उन्होंने लिथियम, ग्रेफाइट और टाइटेनियम के प्रसंस्करण में भी आपसी सहयोग से आगे बढ़ने की बात कही।

पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन

टास्क फोर्स-सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन के चेयरमैन एके रस्तोगी ने बताया कि झारखंड भारत का ऐसा राज्य है जहां 33 प्रतिशत क्षेत्र वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है

  • उन्होंने कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावना पर प्रकाश डाला।
  • साथ ही झारखंड के पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में भी निवेश और सहयोग के बड़े अवसर हैं।

कृषि क्षेत्र भी निवेश के लिए आकर्षक

बैठक में बताया गया कि झारखंड की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। इस कारण कृषि क्षेत्र में भी सहयोग और निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की प्रतिक्रिया

अमेरिकी काउंसलेट जेनरल कैली जाइल डियाज ने कहा कि अमेरिका झारखंड में सहयोग और निवेश के लिए उत्सुक है और चर्चा किए गए क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी के अलावा खान सचिव राहुल कुमार सिन्हा, एके रस्तोगी और अमेरिकी काउंसलेट जेनरल की सहयोगी संगीता डे चंदा भी उपस्थित रहीं।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 29 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए