,

हजारीबाग: जंगल में मिला 168.5 किलो डोडा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: 168.5 kg doda found in the forest, 3 smugglers arrested

चौपारण थाना क्षेत्र के ढोडिया जंगल में झोपड़ी से 168 किलो डोडा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार। एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी, 168.5 किलो डोडा बरामद कर तीन तस्करों को दबोचा

हजारीबाग (चौपारण)। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोडिया जंगल स्थित लंगड़ी महुआ के पास एक झोपड़ी में छिपाकर रखे गए 168.5 किलो डोडा को पुलिस ने जब्त कर तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गाड़ी में भर रहे थे डोडा, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जब पुलिस टीम झोपड़ी के पास पहुंची तो देखा कि एक सफेद रंग की अल्टो कार (संख्या JH 02BK 5740) खड़ी है और तीन लोग प्लास्टिक के बोरों में डोडा भरकर गाड़ी में लोड कर रहे थे।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

कुल 10 बोरे डोडा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोबाइल जब्त

पुलिस ने मौके से 10 बोरे डोडा बरामद किए, जिसमें से 2 बोरे कार में और 8 बोरे झोपड़ी में छिपाकर रखे गए थे। बरामद डोडा का कुल वजन 168.5 किलोग्राम निकला। साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

पुलिस ने जिन तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. शिवानंद कुमार, पिता- राजेन्द्र दांगी, ग्राम- दैहर, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग
  2. रुपेश बिरहोर, पिता- महेन्द्र बिरहोर, ग्राम- दुरागढा, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग
  3. चंदन कुमार, पिता- सुरेश महतो, ग्राम- डाडी, थाना- सिमरिया, जिला- चतरा

तीनों को चौपारण थाना कांड संख्या 182/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/15 और भा.दं.सं. की धारा 317(5)/3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी में शामिल पुलिस टीम में शामिल थे:

बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल

पु.नि. चंद्रशेखर कुमार (बरही अंचल)

पु.अ.नि. अनुपम प्रकाश (थाना प्रभारी, चौपारण)

स.अ.नि. बादल कुमार महतो

हवलदार गोपाल प्रसाद सिंह

आरक्षी सुरेन्द्र पासवान और आकाश विनय कुमार

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…