,

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने 6 अप्रैल को हुई पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का पेपर लीक होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सूत्रधार की तलाश जारी है।

Gwalior परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हुआ पर्चा

घटना 6 अप्रैल की है, जब दोपहर 11 बजे से ‘हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल फार्मेसी’ विषय का पेपर होना था। आरोप है कि निर्धारित समय से पहले ही आरएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (RNS Institute of Pharmacy) के छात्रों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र पहुँच गया था। छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर एक-दूसरे को मोबाइल पर पेपर दिखाते और उत्तरों की चर्चा करते पाए गए। मामले की भनक लगते ही पुलिस ने जांच शुरू की और शुक्रवार शाम को इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।

Gwalior अंकेश और जितेश गिरफ्तार, राज सक्सेना की तलाश

झांसी रोड पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अंकेश अरविंद और जितेश कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जितेश को यह प्रश्नपत्र राज सक्सेना नाम के व्यक्ति ने भेजा था। पुलिस अब राज सक्सेना की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पेपर यूनिवर्सिटी के भीतर से लीक हुआ या किसी परीक्षा केंद्र से।

Gwalior बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस पेपर लीक कांड में केवल कुछ छात्र ही नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह शामिल हो सकता है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपितों के मोबाइल कॉल डिटेल्स और चैट्स खंगाल रही है ताकि कड़ियों को जोड़ा जा सके। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या अन्य विषयों के पेपर भी इसी तरह लीक किए गए थे। इस घटना के बाद आरजीपीवी की परीक्षा प्रणाली पर भी उंगलियां उठने लगी हैं।

Read this: Metro Ticket Discount: भोपाल-इंदौर मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 27 अप्रैल से टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों