,

CG Electricity: छत्तीसगढ़ में बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का हमला, बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग

CG Electricity

CG Electricity: स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली को लेकर सरकार पर साधा निशाना

CG Electricity: रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नई बिजली दरों का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आम जनता पर लगातार महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

कांग्रेस ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग की लचर व्यवस्था का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में यह पांचवीं बार है जब बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

CG Electricity: ‘बिजली बिल हाफ योजना’ बंद होने से आम जनता को नुकसान – कांग्रेस

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पूर्ववर्ती सरकार की ‘बिजली बिल हाफ योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के बंद होने से आम नागरिकों को सीधा नुकसान हुआ है। पार्टी का आरोप है कि वर्तमान सरकार जनहित की योजनाओं को समाप्त कर महंगी बिजली के माध्यम से लोगों से अतिरिक्त वसूली कर रही है।

read also: Chanakya Niti : इन 4 संकेतों से पहचानें, कौन उठा रहा है आपकी अच्छाई का फायदा

CG Electricity: कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने रोक लगा रखी है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी इस व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए। पार्टी ने मांग की कि हाल ही में बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता के हित में निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर व्यापक जनआंदोलन भी कर सकती है।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…