,

Metro Ticket Discount: भोपाल-इंदौर मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 27 अप्रैल से टिकट और रिचार्ज पर मिलेगी छूट

Metro Ticket Discount

Metro Ticket Discount: भोपाल/इंदौर: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। 27 अप्रैल 2026 से भोपाल और इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसके साथ ही यात्रियों को टिकट और वॉलेट रिचार्ज पर आकर्षक छूट दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।

Metro Ticket Discount: नई व्यवस्था के तहत राउंड ट्रिप (आवागमन) टिकट पर कुल किराए में 5% की छूट मिलेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ होगा। वहीं, समूह में यात्रा करने वालों के लिए भी 10% तक की छूट का प्रावधान किया गया है। यह सुविधा 8 से 40 यात्रियों के समूह पर लागू होगी, जिससे सामूहिक यात्रा और अधिक किफायती हो जाएगी।

Metro Ticket Discount: AFC सिस्टम लागू, राउंड ट्रिप और ग्रुप टिकट पर विशेष रियायत

इसके अलावा MP Metro ऐप के जरिए वॉलेट रिचार्ज करने पर अतिरिक्त बचत का लाभ मिलेगा। अलग-अलग रिचार्ज स्लैब पर 8% से 15% तक की छूट दी जाएगी। यात्री इस ऐप के माध्यम से मोबाइल क्यूआर टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Metro Ticket Discount: “MP Metro” ऐप से डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त छूट, यात्रियों को मिलेगा स्मार्ट सफर का अनुभव

टिकटिंग के लिए पेपर क्यूआर और मोबाइल क्यूआर दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे। पेपर टिकट काउंटर से नगद या यूपीआई के जरिए मिलेंगे, जबकि मोबाइल टिकट डिजिटल भुगतान से खरीदे जा सकेंगे। हालांकि, वॉलेट में जमा राशि का उपयोग केवल मेट्रो टिकट खरीद के लिए ही किया जा सकेगा और इसे वापस नहीं किया जाएगा।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

MPMRCL का मानना है कि यह नई व्यवस्था अधिक से अधिक लोगों को मेट्रो सेवा से जोड़ेगी और शहरी परिवहन को सुलभ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी।

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…