,

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर में लगा पहला रीसाइक्लिंग स्टॉल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी में सड़क और शहर के बीच फैले प्लास्टिक कचरे से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने एक नई और अनोखी पहल शुरू की है। स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ उत्तराखंड अभियान के तहत नगर निगम परिसर में शहर का पहला रीसाइक्लिंग कचरा कलेक्शन स्टॉल स्थापित किया गया है। इस स्टॉल पर लोग घरों से निकलने वाले रीसाइक्लिंग योग्य कचरे जैसे खाली चिप्स के पैकेट, प्लास्टिक की पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक की कैन और टेट्रा पैक जमा कर सकते हैं।

Haldwani Recycling Initiative: इस पहल की खास बात यह है कि कचरा जमा करने वाले लोगों को प्रति आइटम के हिसाब से दो रुपये तक का रिफंड भी दिया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि इससे लोग कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसे निर्धारित केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Haldwani Recycling Initiative: रीसाइक्लिंग कंपनी के सहयोग से शुरू हुई योजना, शहरभर में बढ़ाए जाएंगे स्टॉल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम ने हैदराबाद की एक रीसाइक्लिंग कंपनी के सहयोग से इस परियोजना की शुरुआत की है। योजना के तहत आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और रीसाइक्लिंग कलेक्शन स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल कचरे का निस्तारण करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर में फैला कूड़ा-कचरा कम होगा और हल्द्वानी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मदद मिलेगी।

read also: Chanakya Niti : इन 4 संकेतों से पहचानें, कौन उठा रहा है आपकी अच्छाई का फायदा

Haldwani Recycling Initiative: अगर यह मॉडल सफल होता है, तो यह न सिर्फ सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है, बल्कि कचरे को एक संसाधन के रूप में देखने की सोच को भी बढ़ावा देगा। अब हल्द्वानी में कचरा सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए कमाई का एक नया जरिया भी बन सकता है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के