Gold Silver Price Record High: चांदी ने दो दिन में मारी ₹20,000 की छलांग, सोना भी ऑलटाइम हाई पर पहुंचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold- Silver Price

Gold Silver Price Record High: सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार (13 जनवरी) को दोनों कीमती धातुएं लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत में 6,566 रुपये की तेजी आई और यह ₹2,62,742 प्रति किलो पर पहुंच गई। एक दिन पहले ही चांदी ने ₹2,57,283 का रिकॉर्ड बनाया था।

बीते दो दिनों में चांदी करीब ₹20,000 प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

Gold Silver Price Record High: सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर, ₹1.40 लाख के पार

Gold Silver Price Record High

24 कैरेट सोने की कीमत में भी हल्की बढ़त देखने को मिली।

  • 10 ग्राम सोना ₹33 बढ़कर ₹1,40,482 पर पहुंच गया
  • सोमवार को सोना ₹1,40,449 प्रति 10 ग्राम था

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं सोने-चांदी के रेट?

IBJA द्वारा जारी रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता।

  • इसी वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतें बदलती रहती हैं
  • RBI इन्हीं रेट्स के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मूल्य तय करता है
  • कई बैंक इन्हीं कीमतों पर गोल्ड लोन की दरें तय करते हैं

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी

Gold Silver Price Record High

पिछले साल यानी 2025 में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया।

  • सोना ₹57,033 (75%) महंगा हुआ
  • 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 था, जो 2025 के अंत में ₹1,33,195 हो गया

वहीं चांदी की कीमत में और भी तेज उछाल आया।

  • चांदी ₹1,44,403 (167%) महंगी हुई
  • 2024 के अंत में ₹86,017 से बढ़कर ₹2,30,420 प्रति किलो तक पहुंची

सोने की तेजी के 3 बड़े कारण

डॉलर में कमजोरी: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोना सस्ता निवेश बना।
वैश्विक तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोना खरीद रहे हैं।
सेंट्रल बैंक खरीदारी: चीन जैसे देश अपने रिजर्व बढ़ाने के लिए भारी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं।

Gold Silver Price Record High: चांदी की कीमत क्यों उछली? जानें 3 वजहें

इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में चांदी की मांग तेजी से बढ़ी।
टैरिफ का डर: अमेरिकी टैरिफ को लेकर कंपनियां पहले से चांदी स्टॉक कर रही हैं।
मैन्युफैक्चरिंग चिंता: सप्लाई बाधित होने के डर से मैन्युफैक्चरर्स जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

Gold Silver Price Record High: आगे और बढ़ सकते हैं सोना-चांदी के दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक,

  • चांदी इस साल ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकती है
  • सोना साल के अंत तक ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है

असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
आइस टेस्ट: बर्फ रखने पर जल्दी पिघलती है
स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती
कपड़ा टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली है

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को