,

Nepal Disaster: नेपाल बाढ़ त्रासदी: रायसेन के दो युवक लापता, परिवारों ने लगाई सकुशल वापसी की गुहार

Nepal Disaster

Report: Ram Yadav

Nepal Disaster नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दो युवक लापता हो गए हैं। लापता युवकों की पहचान मंडीदीप निवासी हिमांशु शाक्य और सुल्तानपुर निवासी विशेष राजपूत के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के रसुवा जिले में स्थित ऊपरी त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में कार्यरत थे।

हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम करने गए थे दोनों युवक

Nepal Disaster जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों को मंडीदीप स्थित एंड्रिट्ज़ हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नेपाल भेजा गया था। वे रसुवा क्षेत्र में चल रही जलविद्युत परियोजना में कार्य कर रहे थे। नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद से उनका संपर्क परिवार से टूट गया है।

26 अगस्त से नहीं हो पाया संपर्क

Nepal Disaster परिजनों का कहना है कि 26 अगस्त के बाद से हिमांशु शाक्य और विशेष राजपूत से कोई बातचीत नहीं हो सकी है। लगातार संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक दोनों युवकों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे परिवारों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार

Nepal Disaster दोनों युवकों के परिवारों ने मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। परिजनों ने अपील की है कि नेपाल प्रशासन और भारतीय दूतावास के माध्यम से खोज अभियान तेज कराया जाए, ताकि दोनों युवकों का जल्द पता लग सके और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित हो सके।

Read this: Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का कहर: मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा, हजारों लापता

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के