,

Nepal Flood: शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल और एयरटाइट बैग का सहारा, जानिए कैसे काम करेगा पूरा सिस्टम

Nepal Flood

BY: Yoganand Shrivastva

Nepal Flood नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद होने से प्रशासन के सामने उनकी पहचान और सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। कई शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में नेपाल सरकार ने शवों की पहचान भविष्य में सुनिश्चित करने के लिए DNA सैंपलिंग और विशेष तरीके से शवों को दफनाने की व्यवस्था शुरू की है।

DNA सैंपल से होगी मृतकों की पहचान

Nepal Flood बाढ़ और मलबे के बीच बरामद हो रहे शवों में कई ऐसे हैं, जिनकी पहचान तत्काल संभव नहीं है। डॉक्टर शवों के DNA सैंपल सुरक्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही शरीर पर मौजूद किसी खास निशान, कपड़े और शव मिलने की जगह जैसी जानकारियों को भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। भविष्य में लापता लोगों के परिजनों के DNA से मिलान कर मृतकों की पहचान की जा सकेगी।

एयरटाइट बैग में दफनाए जा रहे शव

Nepal Flood मुर्दाघरों में जगह कम पड़ने और शवों के तेजी से खराब होने के कारण प्रशासन ने अज्ञात शवों को एयरटाइट बैग में रखकर जमीन में दफनाना शुरू किया है। शवों को करीब 1.5 मीटर गहराई में रखा जा रहा है। दो शवों के बीच लगभग 40 सेंटीमीटर की दूरी रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर DNA मिलान के बाद संबंधित शव को दोबारा निकाला जा सके। दफन स्थल की पहचान के लिए साइनबोर्ड लगाने के साथ पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

700 से ज्यादा शव बरामद, हजारों अब भी लापता

Nepal Flood नेपाल में बाढ़ के बाद अब तक 700 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में मलबे से और शव मिलने की आशंका है। प्रशासन के सामने एक तरफ राहत और बचाव अभियान चलाने की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार और उनकी पहचान सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी है।

Read this: Women’s Champions Trophy 2027 : ICC का बड़ा फैसला, श्रीलंका से छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक