BY: Yoganand Shrivastva
Divya Mittal Resignation उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अपने निर्णय की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से शिक्षा प्राप्त करने वाली दिव्या मित्तल ने सिविल सेवा में 13 वर्षों तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और कई महत्वपूर्ण कार्यों से पहचान बनाई।
IIT-IIM से लेकर IAS बनने तक का सफर
Divya Mittal Resignation दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में बताया कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु में शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने लंदन में नौकरी भी की, लेकिन देश के लिए कुछ करने की इच्छा उन्हें वापस भारत ले आई। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया और पिछले 13 वर्षों तक जनता की सेवा की।
जिलों में काम करते हुए मिली महत्वपूर्ण सीख
Divya Mittal Resignation अपने कार्यकाल को याद करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि अलग-अलग जिलों में काम करने के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण अनुभव मिले। देवरिया में उन्होंने कर्तव्य और न्याय के महत्व को समझा, जबकि मिर्जापुर में चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिली। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के दौरान लोगों की समस्याओं को करीब से समझने और उनके समाधान का हिस्सा बनने का अवसर मिला।
लोगों के प्यार और विश्वास के लिए जताया आभार
Divya Mittal Resignation दिव्या मित्तल ने अपने सहयोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह यात्रा संभव नहीं थी। उन्होंने लिखा कि उन्हें जनता से जो सम्मान और विश्वास मिला, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। अपने संदेश के अंत में उन्होंने एक ग्रामीण महिला का जिक्र किया, जिसने गांव में पहली बार पानी पहुंचने पर उन्हें आशीर्वाद दिया था। दिव्या ने कहा कि पद भले ही छूट गया हो, लेकिन जनता का प्यार और सेवा का सपना हमेशा उनके साथ रहेगा।




