,

Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन पर ससुराल गया परिवार, पीछे से सूने घर में 60 लाख की चोरी; 27 तोला सोना और 4 किलो चांदी ले उड़े चोर

Shivpuri Crime News

संवाददाता – नरेंद्र तिवारी

Shivpuri Crime News शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ठेकेदार के बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल के घर से चोर करीब 27 तोला सोने के जेवर, 4 किलो चांदी के आभूषण और 4 लाख रुपये नकद समेत लगभग 60 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार रक्षाबंधन के चलते कानपुर स्थित ससुराल गया हुआ था।

घर लौटे तो टूटे मिले ताले, बिखरा पड़ा था सामान

Shivpuri Crime News परिवार रविवार देर रात करीब 1 बजे जब वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे के अलावा तीन कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने उस कमरे को भी निशाना बनाया, जहां अलमारी रखी हुई थी।

बताया जा रहा है कि चोरों को अलमारी की चाबी भी घर में ही मिल गई। इसके बाद उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुश्तैनी जेवर और निर्माण कार्य के लिए रखी थी नकदी

Shivpuri Crime News गृहस्वामी रश्मि अग्रवाल के मुताबिक, अलमारी में करीब 27 तोला पुश्तैनी सोने के आभूषण और लगभग 4 किलो चांदी के जेवर रखे थे। इसके अलावा 4 लाख रुपये नकद भी घर में मौजूद थे। यह रकम मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य में खर्च करने के लिए रखी गई थी।

परिवार के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए सुराग

Shivpuri Crime News बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली।

पुलिस को आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले घर और परिवार की गतिविधियों की रेकी की होगी। फिलहाल आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

Read this: Nepal Flood China Dam : नेपाल की बाढ़ चेतावनी! चीन के ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध से भारत को कितना बड़ा खतरा ?

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में