,

Chitrakoot News: मंदाकिनी की बाढ़ के बाद चित्रकूट में गहराया पेयजल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Chitrakoot News

Report: Ratan patel

Chitrakoot News मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने चित्रकूट में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बाढ़ का पानी भले ही कम होने लगा हो, लेकिन इसके बाद पैदा हुई समस्याओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चित्रकूट मुख्यालय में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए परेशान हैं और कई इलाकों में संकट की स्थिति बनी हुई है।

बाढ़ में डूबा इंटेकवेल, सप्लाई व्यवस्था हुई प्रभावित

Chitrakoot News मुख्यालय के राजा घाट स्थित जल संस्थान के इंटेकवेल के बाढ़ के पानी में डूबने से वहां तकनीकी खराबी आ गई। बाढ़ के दौरान विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण जलापूर्ति व्यवस्था को संचालित करने में दिक्कत आ रही है।

इसके अलावा इंटेकवेल के अंदर बड़ी मात्रा में कीचड़ और मलबा जमा हो गया है। इससे पानी खींचने और सप्लाई शुरू करने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली लाइन टूटी, जनरेटर भी खराब

Chitrakoot News जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के कारण बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ बैकअप के लिए इस्तेमाल होने वाला जनरेटर भी खराब हो गया है। इन समस्याओं के चलते शहर की नियमित पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है।

पानी की सप्लाई बंद होने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी हो रही है। कई लोग दूसरे स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं।

मरम्मत का काम जारी, सामान्य होने में लग सकता है समय

Chitrakoot News जल संस्थान के सहायक अभियंता फरहद हुसैन ने बताया कि इंटेकवेल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है। बिजली व्यवस्था को ठीक करने, जनरेटर की समस्या दूर करने और इंटेकवेल से कीचड़ हटाने का काम किया जा रहा है।

अधिकारी के अनुसार सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पूरी पेयजल व्यवस्था बहाल होने में 24 घंटे से अधिक का समय भी लग सकता है। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द शहर में पानी की आपूर्ति सामान्य की जा सके।

Read this: Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन पर ससुराल गया परिवार, पीछे से सूने घर में 60 लाख की चोरी; 27 तोला सोना और 4 किलो चांदी ले उड़े चोर

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के