,

Lav Kush Jayanti: माचलपुर में धूमधाम से मनाई गई लव-कुश जयंती, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा समाज

Lav Kush Jayanti

गुलाब गार्डन से निकला भव्य चल समारोह

माता सीता संग लव-कुश की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत

संवाददाता: प्रदीप बंसल

Lav Kush Jayanti लववंशी समाज की ओर से रविवार को भगवान लव-कुश की जयंती धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुलाब गार्डन में समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां से भगवान लव-कुश की आकर्षक झांकी के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें समाज की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

माता सीता के साथ सजी आकर्षक झांकी

Lav Kush Jayanti शोभायात्रा में भगवान लव-कुश को माता सीता के साथ आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुसज्जित विमान और झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर धार्मिक उत्साह के साथ चल समारोह में सहभागिता की। पूरे मार्ग में भगवान लव-कुश के जयकारे सुनाई देते रहे।

भजन और ढोल की धुन पर थिरके युवा

Lav Kush Jayanti चल समारोह के दौरान ढोल, डीजे और भक्ति गीतों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। युवक-युवतियां भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। समाजजनों में जयंती को लेकर खासा उत्साह नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया।

पुष्पवर्षा के बाद पूजा-अर्चना और सहभोज

Lav Kush Jayanti चल समारोह के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान लव-कुश की झांकी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के समापन पर भगवान लव-कुश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए सहभोज आयोजित किया गया।

लव-कुश जयंती का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Read this; Suryakumar Yadav Kuldeep Yadav: कैच छूटने पर क्यों भड़के थे सूर्या? अब सामने आई पूरी कहानी

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक