Jyotiraditya Scindia Gram Chaupal: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सशक्त हो रहे गांव
Jyotiraditya Scindia Gram Chaupal: अशोकनगर/चंदेरी, 17 अक्टूबर 2026। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं से ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। साथ ही गांव सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
सिंधिया ने यह बात अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरखेड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान कही। अपने गुना संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर उनके अनुभव जाने।
Jyotiraditya Scindia Gram Chaupal: ग्रामीणों और लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
ग्राम चौपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सरकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में किस तरह के बदलाव आए हैं और उन्हें किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
सिंधिया ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए।
Jyotiraditya Scindia Gram Chaupal: बैलगाड़ी पर सवार होकर बढ़ाया किसान का उत्साह
ग्राम चौपाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्रामीण परिवेश के प्रति आत्मीय जुड़ाव भी देखने को मिला। उन्होंने एक किसान का उत्साह बढ़ाने के लिए सजी-धजी बैलगाड़ी की सवारी की। रंग-बिरंगी पगड़ी पहने सिंधिया बैलगाड़ी पर खड़े होकर ग्रामीणों का अभिवादन करते नजर आए।
उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
Jyotiraditya Scindia Gram Chaupal: महिलाओं और किसानों से जानी समस्याएं
चौपाल के दौरान सिंधिया ने महिलाओं, किसानों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी जरूरतों, समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से यह भी पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें किस प्रकार मदद मिली है।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभाव की जानकारी भी ली। ग्राम चौपाल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास किया।
read more : Kota Road Accident: कोटा सड़क हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता


