Kota Road Accident: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Kota Road Accident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Kota Road Accident: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुर्घटना को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने राज्य शासन की ओर से भोपाल और बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
Kota Road Accident: घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
read more : Music Composer Deva: संगीतकार देवा को अंतिम विदाई देने पहुंचे रजनीकांत, CM विजय ने राजकीय सम्मान देने का किया ऐलान


