,

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, इतिहास, नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Mann Ki Baat

BY: Yoganand Shrivastva

Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देश के युवाओं, इतिहास, नशामुक्ति अभियान और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाशाली और नवाचार करने वाले युवा क्रिएटर्स की कोई कमी नहीं है तथा उनके प्रयास देश को नई दिशा दे रहे हैं।

इतिहास को रोचक बनाने वाले युवा इनोवेटर की सराहना

Mann Ki Baat कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के युवा कृष्णा शेषाद्रि द्वारा विकसित वेबसाइट bharatrajya.com का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह मंच इतिहास को समझने का एक अनूठा माध्यम है, जहां किसी भी वर्ष का चयन कर उस समय भारत के विभिन्न क्षेत्रों के शासन और ऐतिहासिक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रधानमंत्री ने इसे छात्रों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी पहल बताया।

नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं की भूमिका अहम

Mann Ki Baat प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। पीएम मोदी के अनुसार नशे की समस्या केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। इसलिए सभी को मिलकर नशामुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में काम करना चाहिए।

महिलाओं और छात्राओं को मिल रही नई उड़ान

Mann Ki Baat पीएम मोदी ने PM स्वनिधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों महिलाएं इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके अलावा Mission ShaktiSAT का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके जरिए 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं अवसर मिल रहे हैं, जो विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बना रहे हैं।

Read this: Chitrakoot Flood: रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…