,

Latest Morena News : मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लाइसेंसी रायफलों से फायरिंग ! वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena News matki-phod-competition-firing-video-viral

संवाददाता: प्रताप सिंह बघेल

Latest Morena News : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भुजरिया मेले के दौरान आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर लाइसेंसी रायफलों से मटकी पर निशाना लगाते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। मामला जौरा थाना क्षेत्र के परसौटा गांव का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, परसौटा गांव में रक्षा बंधन के दूसरे दिन पड़वा के अवसर पर नदी किनारे भुजरिया मेले का आयोजन किया जाता है। इसी दौरान वर्षों पुरानी परंपरा के तहत मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होती है। इस बार प्रतियोगिता में बंदूकों से निशाना लगाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

Latest Morena News

Latest Morena News : लाइसेंसी रायफलों से मटकी पर साधा निशाना

बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में गांव के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाइसेंसी रायफलों से मटकी पर निशाना साधा। प्रतियोगिता की परंपरा के मुताबिक, जो प्रतिभागी बंदूक से मटकी फोड़ता है, उसे पंचायत की ओर से पुरस्कार भी दिया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिता गांव में लंबे समय से आयोजित होती आ रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।

Latest Morena News : वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें दिखाई दे रही फायरिंग हाल की घटना है या पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुआ है।

जौरा एसडीओपी नितिन बघेल के मुताबिक, फायरिंग से संबंधित वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की भी पड़ताल कर रही है।

Latest Morena News : सरपंच को थाने बुलाया

पुलिस ने मामले में परसौटा गांव के सरपंच को थाने बुलाकर जानकारी ली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रतियोगिता के दौरान फायरिंग किस परिस्थिति में हुई और इसमें शामिल लोगों के पास मौजूद हथियारों के लाइसेंस वैध हैं या नहीं।

एसडीओपी ने कहा है कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो कब का है, उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और फायरिंग के दौरान किसी नियम या कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

ये भी जानिए : Nepal Flood China Dam : नेपाल की बाढ़ चेतावनी! चीन के ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध से भारत को कितना बड़ा खतरा ?

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले