MP Flood Relief : बस्तियों, राहत शिविर में पहुंचे, लोगों का हाल जाना,हर संभव मदद का भरोसा, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
MP Flood Relief : मध्यप्रदेश में रीवा सतना चित्रकूट में बारिश और बाढ़ ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कई परिवारों को राहत शिविरों में सहारा लेना पड़ा है। जनता की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद बाढ़ प्रभावितों क्षेत्रों में पहुंचे और उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय स्थलों में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थित आश्रय स्थल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
MP Flood Relief : उन्होंने पीड़ितों से उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली साथ ही प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले दो-तीन दिन तक यहीं रहें और पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक सामग्रियां, चिकित्सा एवं खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करें।आपको बता दें कि चित्रकूट में अतिवृष्टि के कारण सेमरावल एवं मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी है। लगातार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति में प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमें पूरी दक्षता से राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक करीब 700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिर्फ समीक्षा तक सीमित रहने के बजाय मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव की कमान संभाली। रीवा में अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के बाद वे सतना और चित्रकूट पहुंचे, जहां प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
read more : PM Modi Central Asia Visit : मध्य एशिया में बढ़ता भारत का दबदबा,उज्बेकिस्तान ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा


