PM Modi Central Asia Visit : ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल पर फोकस,आतंकवाद, अलगाववाद, उग्रवाद खत्म करने पर जोर
PM Modi Central Asia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले चरण में पीएम मोदी ने 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा की, जहां राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। दोनों देशों के बीच यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति को लेकर भी अहम व्यवस्था हुई है। इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओलिय दाराजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, यह सम्मान भारत-उज्बेकिस्तान की ऐतिहासिक मित्रता को मजबूत करने, रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने और राजनीतिक, व्यापारिक, निवेश तथा सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी के योगदान के लिए दिया गया।
PM Modi Central Asia Visit : पीएम मोदी ने सम्मान को भारत और उज्बेकिस्तान की स्थायी मित्रता को समर्पित किया। यह सम्मान उन्हें मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद को पूरी तरह से खत्म करने पर जोर रहेगा। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों का भी कार्यक्रम है। कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान यात्रा कई मायनों में खास है। जो ‘मध्य एशिया में मजबूत रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और SCO में भारत की सक्रिय भूमिका’ का संदेश देता है। यह यात्रा भारत की कनेक्ट सेंट्रल एशिया नीति को नई गति देने के साथ क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और आर्थिक प्रभाव को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
read more : PM Modi Uzbekistan Visit : पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, कई अहम समझौतों पर बनी सहमति


