,

मंगेतर ने किया दुष्कर्म फिर शादी से करने लगा मना, हुई एफआईआर

/delhi-kashmere-gate-minor-bus-rape-case/

भोपाल: ऐशबाग पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। सगाई के बाद आरोपी ने करीब एक साल युवती का शारीरिक शोषण किया और शादी के एक महीने पहले शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके के नरेंद्र देव नगर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की उसके परिवार वालो ने उसकी शादी मोहल्ले में ही पान की दुकान लगाने वाले भुरा यादव से तय करते हुए साल 2023 के अप्रैल माह में सगाई कर दी थी।

शादी की चल रही थी तैयारी, तभी युवक ने शादी करने से किया मना

आरोप है कि बाद में युवक ने जल्द ही शादी हो जाने की बात कहते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बीते दिनो परिवार वालो ने बातचीत कर उनकी शादी की तारीख फरवरी 2025 तय कर दी। युवती के घर में शादी की तैयारी चल रही थी, इसी बीच युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों के परिवार वालो के बीच बातचीत हुई लेकिन युवक शादी न करने की बात पर अड़ा रहा, कोई समझौता न होने पर युवती पुलिस के पास जा पहुंची। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

शिक्षक ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, मासूम का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल.…यह भी पढ़े

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…

Haldwani Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Haldwani Congress Protest: उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…