,

भारत के पास तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने का मौका, 11 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास

भारत के पास तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने का मौका, 11 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा और टॉस 1:15 बजे होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है और आज उसे तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।

भारत के सामने ऐतिहासिक जीत का अवसर

टी-20 में भारत का ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 36 मुकाबलों में भारत ने 22 और ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। यहां खेले गए 16 मैचों में भारत ने 9 में जीत दर्ज की है। आज के मैच में जीत मिलते ही भारत सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगा।

अभिषेक शर्मा कर सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज के चार मैचों में 140 रन बनाए हैं और अब उनके पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वे आज मात्र 11 रन बना लेते हैं तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के नाम है, जिन्होंने 569 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अभिषेक ने अभी तक 521 गेंदों में 989 रन बनाए हैं।

ब्रिस्बेन में भारत पहली जीत की तलाश में

ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। भारत ने यहां सिर्फ एक बार 2018 में खेला था, जिसमें उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इंडिया इस मैदान पर पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

संभावित टीम संयोजन और मौसम की चुनौती

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
हालांकि, ब्रिस्बेन में मौसम चुनौती बन सकता है क्योंकि शाम के समय बारिश की 35 प्रतिशत संभावना जताई गई है।

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा