Madhya Pradesh Foundation Day 2026: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस इस बार कृषि विकास और किसान कल्याण पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि 1 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की थीम “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” रखी जाए। वर्ष 2026 को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में उन्नत कृषि, प्राकृतिक खेती और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को प्रमुखता दी जाएगी।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंत्रालय में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिला मुख्यालयों पर भी उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही समारोह में अधिक से अधिक आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: कृषि नवाचार और उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इनमें उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और कृषि में किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले किसानों, उद्यमियों और युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके जरिए खेती में नए प्रयोग और बेहतर परिणाम हासिल करने वालों को पहचान देने की योजना है।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: लाल परेड ग्राउंड में होगा राज्य स्तरीय समारोह
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का राज्य स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यहां प्रदेश के विकास, संस्कृति, कृषि और विरासत से जुड़ी कई प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: समारोह में विकसित मध्यप्रदेश-2047, एक जिला-एक उत्पाद, मध्यप्रदेश के जननायक, पारंपरिक कलाएं, मंदिर स्थापत्य, भारत की ऋषि परंपरा, विरासत से विकास और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: देशज व्यंजनों का लगेगा मेला
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय स्वाद को भी जगह दी जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से देशज व्यंजनों का मेला आयोजित किया जाएगा, जहां मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक खान-पान को प्रदर्शित किया जाएगा।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: 1 नवंबर की शाम को सुगम संगीत का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी प्रस्तावित है।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: जिलों में भी दिखेगी स्थानीय पहचान
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: राज्य स्तरीय समारोह के साथ जिला मुख्यालयों पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों में स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जिलों की उपलब्धियों और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: जिला स्तर के कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: प्रतिभाओं और स्टार्टअप को मिलेगा मंच
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस समारोह के जरिए प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला, योग्यता और क्षमता दिखाने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: जिला स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों और नवाचारों को सामने लाने का अवसर मिलेगा।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: 1 नवंबर की रात रोशन होंगे सरकारी भवन
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए हैं कि स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर की रात प्रदेश के सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाए। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का उत्सव है, इसलिए इसमें आम जनता की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए।
Madhya Pradesh Foundation Day 2026: राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दौरान बैठक व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Read more : Seva Sankalp Abhiyan: अजय जामवाल ने भोपाल संभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग को जोड़ने को कहा


