,

Mann Ki Baat 137th Episode: CM विष्णुदेव साय ने सुना ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड, बोले- नशामुक्त समाज का लें संकल्प

Mann Ki Baat 137th Episode

Mann Ki Baat 137th Episode: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के लोग हर रविवार इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। प्रधानमंत्री इस मंच के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचार, उपलब्धियों और प्रेरणादायी कार्यों को सामने लाते हैं, जिससे समाज के दूसरे लोगों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।

Mann Ki Baat 137th Episode: नशामुक्त भारत अभियान पर सीएम साय ने जताई चिंता

Mann Ki Baat 137th Episode: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इसका असर केवल युवा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

Mann Ki Baat 137th Episode: स्वदेशी और महिला सशक्तिकरण का भी किया जिक्र

Mann Ki Baat 137th Episode: सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के आह्वान और पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

read also: Sleep and Hypertension: क्या कम नींद बढ़ा सकती है हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी? डॉक्टर से समझें पूरा कनेक्शन

Mann Ki Baat 137th Episode: मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और उनके कार्यों को पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसके जरिए समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है और दूसरे लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…