,

Jamtara News: शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की याद में क्विज प्रतियोगिता, 1500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Jamtara News

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara News जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर क्षेत्र स्थित जनजातीय संध्या कॉलेज में रविवार को शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जन सेवा पार्टी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जन सेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Jamtara News प्रतियोगिता का उद्देश्य शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार के योगदान और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रतिभा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि राकेश लाल ने कहा कि मिहिजाम क्षेत्र में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी को उत्साहजनक बताया।

कई क्षेत्रों से पहुंचे विद्यार्थी

Jamtara News आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में पियलसोला, बगजोरी, जियाजोरी, केलाही, जामताड़ा, पाबिया और नाला सहित विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी पहुंचे। प्रतियोगिता को कुल सात ग्रुप में विभाजित किया गया था। इसमें छात्राओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र लिटिल एंजेल किड्स प्ले स्कूल में बनाया गया था।

आयोजन में कई लोगों ने संभाली जिम्मेदारी

Jamtara News प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में परीक्षा नियंत्रक भगवान प्रसाद राय, संचालक मंटू दास, सामू दास, परीक्षा केंद्र प्रमुख अमित गोराई, विनय पंडित, विक्की साव और अचिंतो मंडल सहित अन्य लोगों ने भूमिका निभाई। व्यवस्था प्रमुख पवन देव राय और छोटेलाल मंडल ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

इसके अलावा रोहन तुरी, निवेदन दत्ता, चंद्रशेखर साव, विक्की यादव, विकास कुमार, बबली मुर्मू, विजय मरांडी और बिमल हांसदा ने निरीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Read this: Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन पर ससुराल गया परिवार, पीछे से सूने घर में 60 लाख की चोरी; 27 तोला सोना और 4 किलो चांदी ले उड़े चोर

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक