,

Yogi Adityanath Ghaziabad Visit: शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी, 40 एमएलडी टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण

Yogi Adityanath Ghaziabad Visit

Report: Vandna Rawat

Yogi Adityanath Ghaziabad Visit मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदिरापुरम स्थित 40 एमएलडी क्षमता वाले टर्शियरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (टीएसटीपी) का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भाजपा के शिक्षक और स्नातक मतदाता सम्मेलन में शामिल होकर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

320 करोड़ रुपये की परियोजना का करेंगे निरीक्षण

Yogi Adityanath Ghaziabad Visit मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह इंदिरापुरम स्थित टीएसटीपी का निरीक्षण करने जाएंगे। करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्लांट की क्षमता 40 एमएलडी है। यहां सीवेज के पानी को शोधित कर औद्योगिक उपयोग के योग्य बनाया जाता है।

इस परियोजना के माध्यम से करीब 1,200 औद्योगिक इकाइयों को शोधित पानी की आपूर्ति की जाती है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली और औद्योगिक उपयोग के लिए शोधित जल की आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।

शिक्षक और स्नातक मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Yogi Adityanath Ghaziabad Visit टीएसटीपी के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2:45 बजे डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे। यहां भाजपा की ओर से मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे और मतदाताओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर को प्रस्तावित एमएलसी चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का औद्योगिक परियोजना का निरीक्षण और मतदाता सम्मेलन में भाग लेना प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहेगा।

Read this: 16 October 2026 Panchang : नवरात्रि के 6 वें दिन मां कात्यायनी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…