BY: Yoganand Shrivastva
Munger Job Camp बिहार के मुंगेर जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अवसर सामने आया है। एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के कुल 180 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रखंडवार जॉब कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
तीन श्रेणियों में 180 पदों पर होगी भर्ती
Munger Job Camp जिला नियोजन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान के 100, सुरक्षा सुपरवाइजर के 30 और कैश कस्टोडियन के 50 पद शामिल हैं।
सुरक्षा जवान के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के पदों के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। तीनों पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। संबंधित पदों के मानकों के अनुसार शारीरिक लंबाई की शर्तें भी लागू होंगी।
चयनित युवाओं को मिलेगा 10 से 24 हजार रुपये तक वेतन
Munger Job Camp जिला नियोजन कार्यालय के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के आधार पर प्रतिमाह 10,000 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में काम करने का अवसर मिल सकता है।
इन तारीखों पर संबंधित प्रखंड कार्यालयों में लगेंगे कैंप
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नियोजन कैंप संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है।
- असरगंज: 28 अक्टूबर 2026
- तारापुर: 29 अक्टूबर 2026
- संग्रामपुर: 2 नवंबर 2026
- टेटिया बंबर: 3 नवंबर 2026
- हवेली खड़गपुर: 4 नवंबर 2026
एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी
Munger Job Camp जॉब कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें कैंप में जाने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा।
साथ लेकर जाएं जरूरी दस्तावेज
नियोजन कैंप में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अंकपत्रों की मूल प्रतियां, पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, आधार कार्ड और बायोडाटा रखना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
Read this: Chanakya Niti : 4 आदतें बुढ़ापे में भी रखेंगी आपको खुशहाल, आचार्य चाणक्य ने मंत्रों में वर्णन


