,

Muzaffarnagar Fake Currency Racket: ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का बनाया प्लान, 5.26 लाख रुपये की जाली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार

Muzaffarnagar Fake Currency Racket

BY: Yoganand Shrivastva

Muzaffarnagar Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने नकली नोट बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखने के बाद नकली करेंसी छापने की योजना बनाई थी। उनके पास से नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं।

हाईवे पर नकली नोटों की सप्लाई करने पहुंचे थे आरोपी

Muzaffarnagar Fake Currency Racket पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेरठ-करनाल हाईवे पर कुछ लोग नकली करेंसी की सप्लाई करने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों शुभम, महेंद्र और टीनू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लाखों रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई।

‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर आया नकली नोट बनाने का विचार

Muzaffarnagar Fake Currency Racket पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम ने बताया कि ‘फर्जी’ नाम की वेब सीरीज देखने के बाद उसे नकली नोट बनाकर जल्दी अमीर बनने का विचार आया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के नरेला स्थित एक फ्लैट में नकली नोट छापने का काम शुरू किया।

आरोपियों ने कथित तौर पर नकली नोट बनाने की जानकारी यूट्यूब से हासिल की थी। पुलिस के अनुसार, नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज महाराष्ट्र से गणेश नाम का व्यक्ति भेजता था। गिरोह नकली नोट तैयार कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों पर उनकी सप्लाई करता था।

लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद

Muzaffarnagar Fake Currency Racket एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये की नकली करेंसी के अलावा लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन और प्रिंटिंग पेपर बरामद किए हैं। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के भी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

एसएसपी के अनुसार, एसपी ग्रामीण और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

Read this: Morena Congress Leaders Detained: सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले मुरैना में सियासी घमासान, कांग्रेस के दोनों जिला अध्यक्ष नजरबंद

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…