,

Jio Platforms IPO 2026 : 30 हजार करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी, निवेशकों के लिए कितना बड़ा मौका ?

Jio Platforms IPO 2026

Jio Platforms IPO 2026 : भारत के IPO बाजार में नया रिकॉर्ड, क्या बदलेगी निवेश की तस्वीर ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Jio Platforms IPO 2026 : भारत के शेयर बाजार में इतिहास रचने की तैयारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार से जुड़ी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बनने जा रहा है।मुकेश अंबानी की कंपनी ने इस मेगा IPO के लिए कमर कस ली है। करीब 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की योजना और 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के संभावित मूल्यांकन के साथ जियो का बाजार में उतरना निवेशकों के लिए बड़ी घटना है। जियो प्लेटफॉर्म्स देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा।

Jio Platforms IPO 2026 : जियो IPO का धमाका, जनता से पूरा होगा घाटा

इसके जरिए कंपनी लगभग 30,213 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का IPO देश का सबसे बड़ा IPO था। जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक खुलने की योजना है। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटा सकती है, जबकि उसका संभावित मूल्यांकन करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये है। इसके साथ जियो, Hyundai Motor India के IPO के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।

Jio Platforms IPO 2026

Jio Platforms IPO 2026 : शेयर बाजार में जियो की एंट्री, निवेशकों के लिए कितना बड़ा मौका ?

जियो की ताकत सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं तक सीमित नहीं है। कंपनी का कारोबार टेलीकॉम के साथ क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों से भी जुड़ा है। IPO के जरिए जियो को अलग पहचान और स्वतंत्र बाजार मूल्यांकन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, निवेशकों के लिए कंपनी का मूल्यांकन, भविष्य की कमाई और डिजिटल कारोबार से मुनाफा बढ़ाने की क्षमता को समझना भी जरूरी होगा। लेकिन सवाल है कि इस IPO का आकार इतना बड़ा क्यों है, कंपनी जुटाई गई रकम का क्या करेगी और आम निवेशकों को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए ?

Jio Platforms IPO 2026 : जियो का मेगा IPO पर निवेशकों का नजर

• रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सर्विसेज कंपनी
• जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा
• 27 करोड़ शेयर जारी करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी
• एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 तय
• कंपनी का टारगेट IPO से 30 हजार करोड़ रुपए जुटाने का
• IPO के लिए 19 अक्टूबर से लगा सकेंगे इन्वेस्टर्स बोली

Jio Platforms IPO 2026 : भारत के IPO बाजार में नया रिकॉर्ड, क्या बदलेगी निवेश की तस्वीर ?

• इश्यू खुलने से दो दिन पहले एंकर इन्वेस्टर्स लगा सकेंगे बोली
• आम निवेशकों के लिए यह आईपीओ तीन दिनों तक खुला रहेगा
• कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ रिजर्व
• कंपनी ने IPO में अपने कर्मचारियों के शेयरहोल्डर्स का रिजर्वेशन
• एम्प्लॉइज के लिए ₹500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए

• आवेदन करने वाले कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट मिलेगी
• RIL शेयरहोल्डर्स, एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक का कोटा
• दोनों कैटेगरी में टोटल ₹3,000 करोड़ का रिजर्वेशन तय किया गया
• आम निवेशक कम से कम 12 शेयर का एक लॉट खरीद सकते हैं

Jio Platforms IPO 2026 : निवेशकों के लिए अहम सवाल

• क्या जियो का मूल्यांकन उचित है?
• कंपनी की कमाई कितनी तेजी से बढ़ सकती है?
• AI और डिजिटल कारोबार से कितना मुनाफा होगा?
• IPO के बाद शेयर बाजार में प्रदर्शन कैसा रहेगा?
• निवेश से पहले जोखिम और वित्तीय विवरणों की जांच जरूरी

ये भी जानिए : Gold Silver Price 16 Oct 2026 : सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें दिल्ली से लखनऊ और भोपाल तक के ताजा रेट

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…