,

Organ Donation News : बिलाश टांटी शर्मा के अंगदान से 3 लोगों को मिला जीवन का अनमोल उपहार : मुख्यमंत्री

Organ Donation News cm Mohan AIIMS Bhopal

Organ Donation News : पैतृक गांव में MP पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर

Organ Donation News : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती शर्मा सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजन ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी। राज्य शासन के निर्णय अनुसार श्रीमती शिवानी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Organ Donation News
नर्मदापुरम, ग्राम खापा खुर्द पैतृक गांव में एमपी पुलिस द्वारा बिलाश टांटी शर्मा को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Organ Donation News : ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है अंगदान के प्रति जागरुकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है। समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। श्रीमती शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

ये भी जानिए : Bina Illegal Gas Cylinders : बीना में अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा पकड़ा, 7.81 लाख रुपये के 150 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…