,

Rabia Khatoon One Day SHO: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा राबिया खातून बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

Rabia Khatoon One Day SHO

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Rabia Khatoon One Day SHO हर्रैया थाने में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपार की छात्रा राबिया खातून को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

थाना प्रभारी के दायित्वों की मिली जानकारी

Rabia Khatoon One Day SHO थाना प्रभारी संजय कुमार की मौजूदगी में छात्रा राबिया खातून को पुलिस की कार्यप्रणाली, थाना प्रभारी के दायित्वों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

साइबर अपराध से लेकर स्वच्छता तक किया जागरूक

Rabia Khatoon One Day SHO कार्यक्रम में छात्राओं को मोबाइल के फायदे और नुकसान तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के बारे में समझाया गया।

थाने के विभिन्न कार्यालयों का किया भ्रमण

Rabia Khatoon One Day SHO थाना परिसर के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने महिला एवं पुरुष बंदीगृह का भी भ्रमण किया और पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा।

आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्री नारायण मिश्र के साथ शिक्षक शैलेश कुमार, वंशीधर, अभय कुमार सिंह और प्रदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस पहल से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

Read this: Uttarakhand Latest News : उत्तराखंड में तंबाकू-निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध एक साल बढ़ा

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…