,

MP Industrial Corridor : 7 जिलों में बनेंगे विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल हब, जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर से बढ़ेगा निवेश और रोजगार

MP Industrial Corridor cm mohan

MP Industrial Corridor : निवेश और रोजगार के नए अवसर, जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

MP Industrial Corridor : भोपाल, मध्यप्रदेश के तीन सबसे बड़े आर्थिक, व्यापारिक और ज्ञान केंद्रों जबलपुर, भोपाल और इन्दौर जोड़ते हुए ‘इंडस्ट्रियल कॉरीडोर’ समेकित एवं योजनाबद्ध विकास को स्वीकृति प्रदान की है। राज्य शासन की यह ऐतिहासिक पहल न केवल प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में समृद्धि, सम्मान और विकास के नए द्वार खोलेगी बल्कि मध्यप्रदेश को देश के सबसे अग्रणी और आत्मनिर्भर औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में मजबूती से स्थापित करेगी।

MP Industrial Corridor : औद्योगिक विकास का नया अध्याय, जबलपुर,भोपाल, इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में बड़ा विजन सामने आया है। जबलपुर, भोपाल और इंदौर को जोड़ते हुए प्रदेश के 7 जिलों में विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल हब विकसित करने की योजना… ऐसा औद्योगिक नेटवर्क, जो निवेश को आकर्षित करने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा सकता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योगों के लिए बेहतर सुविधाएं और मजबूत कनेक्टिविटी के जरिए मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी है।

MP Industrial Corridor : इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से महाकौशल, मध्य क्षेत्र और मालवा अंचल के जन-जीवन में व्यापक आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।इस दूरगामी परियोजना के माध्यम से 7 प्रमुख जिलों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर और देवास में विश्वस्तरीय आर्थिक और औद्योगिक संकुलों की स्थापना की जाएगी।

MP Industrial Corridor : MP में 7 जिलों में बनेंगे वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल हब

विश्वस्तरीय औद्योगिक हब का उद्देश्य सिर्फ फैक्ट्रियां स्थापित करना नहीं, बल्कि उद्योगों के लिए अनुकूल इकोसिस्टम तैयार करना भी है। औद्योगिक विकास का सीधा संबंध रोजगार के अवसरों से है। नए इंडस्ट्रियल हब विकसित होने पर विनिर्माण, परिवहन, वेयरहाउसिंग और सहायक उद्योगों में अवसर पैदा होंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार, छोटे कारोबारियों को बाजार और आसपास के क्षेत्रों को आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलने की उम्मीद है।श्रमिकों के लिए कारखानों के पास ही सुरक्षित, स्वस्थ और उच्च स्तरीय जीवन परिवेश प्राप्त होगा।

औद्योगिक विकास के लिए बेहतर सड़क संपर्क, लॉजिस्टिक्स, बिजली, पानी और औद्योगिक सुविधाओं के जरिए निवेशकों को आकर्षित करने पर जोर रहेगा। इससे नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

MP Industrial Corridor : विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल हब से विकास को नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए क्षेत्रीय क्षमताओं, निवेश और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर तालमेल जरूरी होगा। ऐसे में 7 जिलों में प्रस्तावित विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल हब की सफलता जमीन पर होने वाले क्रियान्वयन, निवेश की वास्तविक स्थिति और रोजगार सृजन पर निर्भर करेगी। लक्ष्य साफ है कि औद्योगिक विस्तार के साथ आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर राज्य के औद्योगिक विकास को बड़े महानगरों तक सीमित न रखकर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण अंचलों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगी।

ये भी जानिए : Organ Donation News : बिलाश टांटी शर्मा के अंगदान से 3 लोगों को मिला जीवन का अनमोल उपहार : मुख्यमंत्री