,

Agra Loot Case: आगरा के कमला नगर लूटकांड का खुलासा, कर्ज में डूबे व्यापारी ने साथियों संग रची थी साजिश; 3 गिरफ्तार

Agra Loot Case

Report: Farhan khan

Agra Loot Case आगरा के कमला नगर इलाके में व्यापारी से हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सागर ने कर्ज चुकाने के लिए लूट की योजना तैयार की थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 1 लाख 2 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पूरे मामले की जानकारी एडीशनल डीसीपी सिटी/क्राइम हिमांशु गौरव ने दी।

25 अगस्त की रात व्यापारी को बनाया था निशाना

Agra Loot Case कमला नगर में 25 अगस्त की रात व्यापारी आनंद गुप्ता के साथ लूट की वारदात हुई थी। आरोपियों ने पहले व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके आने-जाने के समय की जानकारी जुटाई। इसके बाद मौका देखकर बाइक से व्यापारी को ओवरटेक किया और उसका बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने सागर, रजत और निशू को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व कर्मचारी ने दी थी व्यापारी की दिनचर्या की जानकारी

Agra Loot Case पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी निशू पहले व्यापारी आनंद गुप्ता की दुकान पर काम करता था। इसी वजह से उसे व्यापारी के कामकाज और आवाजाही की जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक निशू और फरार आरोपी गोलू ने व्यापारी की दिनचर्या से जुड़ी जानकारी सागर और उसके साथियों तक पहुंचाई।

Agra Loot Case इसके बाद सागर और रजत ने बाइक से व्यापारी का पीछा किया और रास्ते में ओवरटेक कर बैग लूट लिया। पुलिस अब फरार आरोपी गोलू की तलाश कर रही है।

कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी योजना, दूसरे व्यापारी को भी निशाना बनाने की तैयारी

Agra Loot Case पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सागर कपड़े की दुकान चलाता था और उस पर कर्ज था। कर्ज से निकलने के लिए उसने लूट की साजिश रची और अपने साथियों को इसमें शामिल किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भविष्य में एक और व्यापारी को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब लूट की शेष रकम की बरामदगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर काम कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में और कितने लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक अभी तक गिरफ्तार आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

Read this: Women’s Champions Trophy 2027 : ICC का बड़ा फैसला, श्रीलंका से छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्या है पूरा मामला

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के