,

धनबाद: राष्ट्रपति आगमन से पहले नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Dhanbad: Municipal Corporation's encroachment removal campaign before President's arrival

रिपोर्ट- कन्हैया कुमार

धनबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन को लेकर धनबाद नगर निगम ने शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सोमवार को बरटांड क्षेत्र में नगर निगम की ओर से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया।

अवैध छज्जों और चबूतरों पर चला जेसीबी का पंजा

इस अभियान में निगम की टीम ने कई दुकानों के अवैध छज्जे, फुटपाथ पर बने चबूतरे और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। निगम पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई को लेकर बताया गया कि दो दिन पूर्व ही मुनादी कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा भी लिया था।

विरोध में उतरे दुकानदार

हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कई दुकानदारों ने विरोध भी जताया। दुकानदार केपी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर नगर निगम यह कार्रवाई कर रहा है, लेकिन वर्षो से दुकानों के बाहर बने चबूतरे बारिश के पानी को रोकने के लिए बनाए गए थे। उन्हें हटाना व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी करेगा।

पुलिस बल की रही मौजूदगी

अभियान के दौरान किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। मौके पर कुछ समय के लिए हल्का तनाव भी देखने को मिला, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए अभियान को पूरा किया।

नगर निगम की चेतावनी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति आगमन के मद्देनजर शहर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाया जाना जरूरी है। आगे भी जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया जाएगा, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…