,

Dehradun में वायरल पत्र पर सियासत तेज, भाजपा विधायक ने बताया फर्जी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dehradun

Report by: Avnish Gupta

Dehradun में भाजपा विधायक Arvind Pandey के नाम से वायरल एक पत्र को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस कथित पत्र में लगाए गए आरोपों के बाद विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा, लेकिन अब खुद विधायक ने सामने आकर इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

Dehradun: भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने दी सफाई

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में Arvind Pandey ने साफ कहा कि उनके नाम से वायरल किया जा रहा पत्र पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
पांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है और उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत प्रधानमंत्री को नहीं भेजी है।

Dehradun: कांग्रेस ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Dehradun

वहीं, Ganesh Godiyal ने इस मामले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो बातें सामने आई थीं, अब उनमें बदलाव क्यों दिख रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस का कहना है कि पत्र की सच्चाई सामने आनी चाहिए और उसमें लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जानी जरूरी है।

Dehradun: सियासी माहौल गरमाया

इस पूरे घटनाक्रम के बाद देहरादून की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा इसे विपक्ष की साजिश बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच की मांग पर अड़ी हुई है। अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या मोड़ आता है।

read also: Yamunanagar: भारी बारिश में सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी, ग्रीन पार्क में मकानों पर खतरा

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय