,

Yamunanagar: भारी बारिश में सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी, ग्रीन पार्क में मकानों पर खतरा

https://swadeshlive.com/yamunanagar-hospital-wall-collapse-rain/

Report by: Rajeev mehta

Yamunanagar: हरियाणा के Yamunanagar में बीती रात भारी बारिश के बीच सिविल अस्पताल की 100 फुट से ज्यादा लंबी बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई। तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोगों में अपने मकानों को लेकर डर और चिंता का माहौल है।

Yamunanagar: कुछ महीने पहले ही बना था दीवार का निर्माण

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बाउंड्री वॉल कुछ महीने पहले ही बनाई गई थी। अस्पताल भवन के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी के जरिए इस दीवार का निर्माण करवाया था। लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही इसमें दरारें और गैप नजर आने लगे थे, जिससे इसके गिरने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।

Yamunanagar: 4 महीने से शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

Yamunanagar

ग्रीन पार्क कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि पिछले चार महीनों से दीवार में लगातार गैप बढ़ रहा था। इसको लेकर उन्होंने कई बार स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार बीती रात दीवार गिर गई, जिससे अब लोगों में नाराजगी है।

Yamunanagar: मकानों को नुकसान का खतरा, लोगों में दहशत

दीवार गिरने के बाद कॉलोनी वासियों को अपने घरों को लेकर खतरा महसूस हो रहा है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आगे और बड़ा नुकसान हो सकता है, खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Yamunanagar: प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले ही इस समस्या को ठीक किया जाना जरूरी है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Yamunanagar: स्वास्थ्य विभाग का बयान

इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बातचीत की है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

read also: Jabalpur नाव हादसा में सोनू सूद ने उठाई सख्त सुरक्षा नियमों की मांग, कहा- और कितनी जानें जाएगी…