Report by: Mukul Shukla, Edit by: Priyanshi Soni
CM Sagar visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 10 जनवरी 2026 को सागर जिले की तहसील मुख्यालय खुरई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 312 करोड़ रूपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 165 करोड़ की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 147 करोड़ की लागत के 48 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
CM Sagar visit : लागत और कार्यों का विवरण
CM Sagar visit : अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता का व्यापक परीक्षण करना है। साथ ही जल आपूर्ति प्रणाली में लीकेज, दूषित जल की पहचान कर समय पर सुधार करना, जिससे जल-जनित बीमारियों से बचाव हो सके।

CM Sagar visit : रोड-शो और जनता से अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुरई में रोड-शो में भी शामिल होंगे और स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
CM Sagar visit : विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन
कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया जाएगा, जिसमें आगामी योजनाओं और विकास गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Madhya Pradesh: Top 10 News





