Madhya Pradesh: Top 10 News

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madhya Pradesh

Edit by: Priyanshi Soni

Madhya Pradesh: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

  1. कड़ाके की ठंड से कांपा मध्य प्रदेश, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
    उत्तर की बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में अति घना कोहरा और दतिया-शिवपुरी में शीतलहर का असर देखा गया।
  2. मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे, 2026 होगा किसान कल्याण वर्ष
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह अवधि उपलब्धियों से भरी रही। उन्होंने 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।
  3. खुरई में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    सीएम बनने के बाद डॉ. मोहन यादव का खुरई विधानसभा क्षेत्र में यह पहला दौरा है। रोड शो और सभा स्थल पर सीसीटीवी, एम्बुलेंस, डॉक्टर और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है।
  4. ‘लोकपथ एप-2’ लॉन्च की तैयारी, सड़क सुरक्षा में मिलेगा बड़ा फायदा
    मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही लोकपथ एप-2 लॉन्च करने जा रही है। यह एप ब्लैक स्पॉट पर ऑडियो अलर्ट देकर दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा और यात्रियों को सुरक्षित मार्गदर्शन देगा।
  5. वाहन मालिकों को राहत, टैक्स और पेनल्टी में 90 प्रतिशत तक छूट
    परिवहन विभाग ने बकाया वाहन कर और पेनल्टी के भुगतान पर बड़ी छूट देने का फैसला किया है। इस योजना से हजारों वाहन चालकों को आर्थिक राहत मिलेगी।
  6. मुख्यमंत्री आज करेंगे ‘स्वच्छ जल अभियान’ का शुभारंभ
    डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम स्वच्छ जल अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ लागू होगा, जिसमें प्रदेशभर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे।
  7. चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
    इटारसी से भोपाल के बीच चलती ट्रेन में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
  8. दूषित पानी कांड का असर इंदौर पर्यटन पर, टूर रद्द होने लगे
    भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का असर इंदौर की छवि पर पड़ा है। कई पर्यटक समूहों ने अपने टूर रद्द कर दिए हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय को नुकसान हो रहा है।
  9. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार
    छतरपुर में युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर बार-बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
  10. प्रेरणा बच्चन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गांव में शोक का माहौल
    बरवानी जिले के ग्राम कासेल में प्रेरणा बच्चन की अंतिम यात्रा निकाली गई। सड़क हादसे में निधन के बाद पूरे गांव में शोक छाया रहा, पिता बाला बच्चन ने मुखाग्नि दी।

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा