,

भोपाल में ₹582 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे मुख्य अतिथि

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत ₹582 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस दौरान राजधानी के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति, सड़क और स्वच्छता से जुड़े कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा नवीन नियुक्ति और अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पत्र वितरित किए गए, साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात न केवल भोपाल की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि नागरिकों का जीवन और अधिक सहज व सुखद बनेगा। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत हो रहे कार्य भोपाल की विकास यात्रा को नई दिशा देंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेंगे।

इस मौके पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य रविंद्र यति, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…