UP विधानसभा उपचुनाव के पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- राजनीति में त्याग की जगह नहीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharashtra Assembly Elections

विधानसभा चुनाव में INDIA अलायंस कमजोर होता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर खींचातानी देखी जा रही है। सपा सांसद अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कहा है कि, “राजनीति में त्याग की जगह नहीं।” अखिलेश यादव के इस बयान से इतना तो साफ है कि, फ़िलहाल सपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग से खुश नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं, ” हम इग्नोर होने वालों में से हैं। कहां से कौन चुनाव लड़ेगा यह समाजवादी पार्टी के प्रदेश (महाराष्ट्र) अध्यक्ष तय करेंगे। पहले तो हम गठबंधन में रहने की कोशिश करेंगे लेकिन, अगर वे (महाविकास अघाड़ी) हमें गठबंधन में नहीं रखेंगे, तो हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहाँ हमें वोट मिलेंगे या जहाँ हमारा संगठन काम कर रहा है। हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जो गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचाएगी लेकिन, राजनीति में त्याग के लिए कोई जगह नहीं है।”

दरअसल, महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस (महाविकास अघाड़ी) एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार सपा ने जिन सीटों पर दावेदारी पेश की थी उन पर महाविकास अघाड़ी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके चलते सपा सीट शेयरिंग से असंतुष्ट है।

बता दें कि, अबू आजमी महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने शरद पवार से करीब 5 सीट की मांग की थी लेकिन इनमें से कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। इसके बाद अबू आजमी ने कहा था कि, हम जल्द ही प्रत्याशियों को लेकर फैसला करेंगे। अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र को लेकर निर्णय अबू आजमी पर छोड़ दिया है। आने वाले समय में सपा अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Haridwar में बदला मौसम, बारिश से मिली राहत; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

Report by: Dharmraj Haridwar में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।

IIIT Hostel Theft Case: नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर

IIIT Hostel Theft Case: एग्जाम के दौरान खाली हॉस्टल को बनाया निशाना

Food Poisoning Case: तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

Food Poisoning Case: फूड पॉइजनिंग की आशंका, तीन बच्चों का अस्पताल में

Narwana: आरोपी की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, घायल

Report by: Virendra Sharma Narwana: हरियाणा के नरवाना में रंगदारी मांगने के

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Horoscope 12 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि (Aries) आज का दिन विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Hasya Vyang : पेट्रोल-डीजल के दाम और दिल के अरमान, सरकार कब तक मेहरबान ?

Hasya Vyang : भैया, ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध कब खत्म होगा कोई नहीं जानता,